🤗|सच यही है की वो कभी नहीं लौटेगा|
सच यही है की वो कभी नहीं लौटेगा, उसकी आवाज़ फिर कभी नहीं सुनाई देगी, उसका आगाज़ फिर कभी नहीं महसूस होगा. सच यही है की उसे अब कोई ज़रूरत नहीं मेरी, उसकी उंगलियों से मेरी उंगलियों की आदत छूट गयी है, उसके बदन से मेरी बाहों की राहत छूट गयी है. सच यही है की उसे मेरे होने ना होने में फ़र्क़ नहीं लगता, उसने मेरी खुश्बू को किसी और के एहसास से मिटा दिया, मेरी बची खुचि यादों को उसने पुराना किस्सा समझ भुला दिया. सच यही है की मुझसे उसने मोहब्बत ही ना की कभी, मेरी मोहब्बत सिर्फ़ एक तरफ़ा ही रही शायद, मेरे जाने के बाद मगर उसे एहसास यह हुआ शायद. सच यही है की वो कभी नहीं लौटेगा, उसकी आवाज़ फिर कभी ना सुनाई देगी, उसका आगाज़ फिर कभी ना महसूस होगा. Medhavi 04.11.14