|इस खुशी पर हक़ तुम्ही को है|

जब हर चेहरे में एक ही चेहरा नज़र आए,
तो उसे दिल की तस्वीर कहते हैं,
जब हर गुज़रता लम्हा खुशी में ढल जाए,
तो उससे तक़दीर कहते हैं,
जब हक़ीक़त ख्वाबों से हसीन हो जाए,
तो उससे मोहब्बत कहते हैं,
जब साथी का वजूद हमसफ़र हो जाए,
तो उससे किस्मत कहते हैं,
जी लेना तुम भी अपना वो लम्हा, की ज़िंदगी बदलने को है,
यकीन कर लेना इस बात का की इस खुशी पर हक़ तुम्ही को है.

Comments

Popular posts from this blog

Para Love through you...*

P Uljhan...*

💚Agar tumne...